Entertainment: हर भाषा की फिल्म में काम करना चाहती है स्मृति सिन्हा

Samachar Jagat | Thursday, 06 Oct 2022 03:38:10 PM
Smriti Sinha wants to work in every language film

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा हर भाषा की फिल्म में काम करना चाहती है। स्मृति सिन्हा ने अपने सिने करियर की शुरआत वर्ष 2008 में प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म 'रंगीला बाबू’ से की। इस फिल्म में स्मृति सिन्हा ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ काम किया। इसके बाद स्मृति सिन्हा ने प्यार बिना चैन कहां रे,साजन चले ससुराल,बंधन,सौगंध गंगा मैया के, देवरा पर मनवा डोले,प्यार झुकता नहीं,लाडली प्रेम दीवानी,खून भरी मांग,प्रतिज्ञा 2, सुहाग,दूध का कर्ज, ये मोहब्बतें,साजन चले ससुराल 2 परवरिश और भाग खेसारी भाग जैसी कई फ़िल्मों में काम किया। स्मृति सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म के अलावा टीवी सीरियल, और उड़िया फिल्मों में भी काम किया है।

स्मृति सिन्हा ने 50 से अधिक भोजपुरी सिनेमा में काम किया है। स्मृति सिन्हा हर भाषा की फिल्म में काम करना चाहती है। स्मृति सिन्हा ने बताया कि उनके लिये अच्छी स्क्रिप्ट मायने रखती है और वह हर भाषा में काम करने की ख्वाहिश रखती है। स्मृति सिन्हा का मानना है कि अच्छी पटकथा मिलने पर वह हर क्षेत्रीय भाषा की फिल्म में काम करना चाहती है। स्मृति सिन्हा भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी बड़े स्टार्स रवि किशन, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, पवन सिह, रितेश पांडे के साथ काम किया है। स्मृति सिन्हा की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ खूब पसंद की जाती रही है।

स्मृति सिन्हा ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में टीवी सीरियल 'जय मां वैष्णो देवी’ से की थी, जिसमें उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया। इसके बाद स्मृति सिन्हा ने वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया, बिदाई, जाने पहचाने से ये अजनबी,हॉरर नाइट्स, नाच नचैया धूम मचैया,रसोई की रानी जय भोलेनाथ,और सूर्यपुत्र कर्ण जैसे कई सीरियल में काम किया। स्मृति सिन्हा फिर से टीवी पर काम करना चाहती है।

स्मृति सिन्हा का कहना है कि छोटा पर्दा तेजी से प्रगति कर रहा है और इसके दर्शकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। टीआरपी इसका प्रमाण है। स्मृति का का मानना है कि नई प्रतिभाओं को लांच करने के लिए टीवी शानदार मंच है। टीवी आज यह सबसे बड़ा मीडियम बन चुका है।स्मृति सिन्हा ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप वॉक किया है, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। स्मृति सिन्हा की आने वाली फिल्मों में हर हर गंगे, सनक और सदा सुहागन शामिल है। इन फिल्मों में वह पवन सिह के साथ नजर आयेंगी। स्मृति सिन्हा ने बताया कि इन फिल्मों में उनके अभिनय के नये रंग देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को बेहद पसंद आयेगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.