South Indian Cinema : चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर का फस्र्ट लुक रिलीज

Samachar Jagat | Tuesday, 05 Jul 2022 01:19:26 PM
South Indian Cinema : First look of Chiranjeevi's film Godfather released

मुंबई |  दक्षिण भारतीय सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी की आने वाली फिल्म गॉडफादर का फस्र्ट लुक रिलीज हो गया है.।चिरंजीवी स्टारर गॉडफादर इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार की जा रही है। गॉडफादर का फस्र्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।1 मिनट 7 सेकेंड के इस टीजर ने चिरंजीवी काफी इंटेस लुक में नजर आ रहे हैं।गॉडफादर मोहन राजा द्बारा निर्देशित है और इसका संगीत थमन एस द्बारा तैयार किया गया है।

इसे आरबी चौधरी ने अपने प्रोडक्शन बैनर सुपर गुड फिल्म्स के तहत को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म गॉडफादर वर्ष 2019 में प्रदर्शित मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म लूसिफेर की आधिकारिक तेलुगु रीमेक है। गॉडफादर में सलमान खान कैमियो भूमिका में नजर आयेंगे। नयनतारा भी फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म दशहरा 2022 के अवसर पर रिलीज होगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.