Bollywood News: अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का टीजर रिलीज

Samachar Jagat | Monday, 26 Sep 2022 02:30:58 PM
Teaser release of Akshay Kumar's film Ram Setu

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म राम सेतु का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म राम सेतु में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में अक्षय ,पुरातत्व विभाग में काम करने वाले एक नास्तिक आर्कियोलॉजिस्ट आर्यन कुलश्रेष्ठ का किरादर निभा रहे हैं, जो फिल्म में राम सेतु के अस्तित्व को बचाने के लिए अपनी जान लगा देता है।

राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं, उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है। इस फिल्म का प्रोडक्शन अरुणा भाटिया के केप ऑफ गुड फिल्म्स और विक्रम मल्होत्रा के अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। राम सेतु का टीजर रिलीज कर दिया गया है।टीजर में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज भागते- दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों भगवान राम की निशानी राम सेतु के अस्तित्व की खोज करते हुए दिख रहे हैं।फिल्म राम सेतु 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.