Bollywood News: धनुष और एली अवराम की फिल्म नाने वरुवेन का टीजर रिलीज

Samachar Jagat | Saturday, 17 Sep 2022 03:46:24 PM
Teaser release of Dhanush and Elli Avram starrer Naane Varuven

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड अभिनेत्री एली अबराम की आने वाली फिल्म नाने वरुवेन का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म नाने वरुवेन में धनुष और एली अबराम की मुख्य भूमिका है।इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर मे फैंस को एली का लुक काफी अट्रैक्ट कर रहा है।इस फिल्म में एली एक दमदार किरदार में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में एली,धनुष की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

एली अबराम ने कहा, ''ऐसी फिल्म में होना एक असली एहसास है जो अपनी रिलीज से पहले ही काफी लोकप्रियता हासिल कर चुकी है।टीज़र को शानदार प्रतिक्रिया मिली है और मैं अपने प्रशंसकों के साथ अपनी भूमिका के बारे में अधिक जानकारी साझा करना जरूर पसंद करूंगी।मुझे यह देखकर भी खुशी हो रही है कि कैसे हर कोई मेरी और धनुष की केमिस्ट्री को पसंद कर रहा है।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.