Friendship Day 2022: बॉलीवुड के इन सितारों ने अपने दोस्त से की शादी ,जानिए सबके नाम

Samachar Jagat | Saturday, 06 Aug 2022 01:10:01 PM
These Bollywood stars married their friend, know everyone's name

बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां हमेशा अपने रिलेशन और अपने इन्डस्ट्री में   दोस्तों के साथ नज़र आने के लिए खबरों में रहते है। यहां देखिए बॉलीवुड की वो हस्तियों  जिन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्तों से शादी की।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड के इस कपल ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि उनका रिश्ता मजबूत दोस्ती पर आधारित हो। कई मौकों पर, इंटरव्यू हो या कॉफ़ी विद करण में ये कपल हमेशा ही एक दूसरे से मजाक करते नज़र आते है।

वरुण धवन और नताशा दलाल
बचपन के दोस्त वरुण और नताशा को सालों बाद एक संगीत समारोह में प्यार हो गया। जहां नताशा दलाल और वरुण धवन एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे। वहीं उनकी प्रेम कहानी एक संगीत समारोह में शुरू हुई थी। इस कपल ने अपने रिलेशन का खुलासा बहुत समय बाद किया।

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप
आयुष्मान और ताहिरा बचपन के ये दोस्त 12वीं कक्षा से साथ हैं। दोनों जब भी ये दोनों साथ नज़र आते है तो इनकी दोस्ती साफ नजर आती है।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा
दोनों पहली बार तुझे मेरी कसम के सेट पर मिले और तुरंत दोस्त बन गए। जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई और तब से ये दोनों साथ हैं। दोनों को अक्सर एक साथ मस्ती भरे इंस्टाग्राम रीलों में देखा जाता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.