अब Ajay Devgn के कार कलेक्शन में शामिल हुई ये महंगी कार, कीमत जानकर उड़ जाएगी आपकी नींद

Hanuman | Saturday, 04 Apr 2026 12:31:30 PM
These Expensive Car Have Now Joined Ajay Devgn's Collection—The Price Will Leave You Stunned!

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अजय देवगन के कार कलेक्शन में इजाफा हो गया है। सुपरस्टार अजय देवगन ने भी मर्सिडीज बेंज वी-क्लास खरीदी है। इससे पहले हार्दिक पांड्या, शाहरुख खान और बोनी कपूर इस कार को खरीद चुके हैं।

खबरों के अनुसार, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने लिए ओब्सीडियन ब्लैक मेटलिक कलर की मर्सिडीज बेंज वी-क्लास खरीदी है। इस कार की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस लग्जरी वैन की एक्स शोरूम प्राइस 1.60 करोड़ रुपए है, जो प्रीमियम 6-सीटर लग्जरी एमपीवी एक्स्ट्रा-लॉन्ग व्हीलबेस के साथ आती है।

आपको बता दें कि अजय देवगन की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। उन्होंने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में अपने विशेष पहचान बनाई है। वह बॉलीवुड को अभी तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। वह बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में शामिल हैं। उनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां मौजूद हैं।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.