15 दिनों तक मरे हुए बच्चे को कोख में लेकर घूमती रही ये अभिनेत्री

Hanuman | Thursday, 08 May 2025 04:25:07 PM
This actress roamed around with a dead baby in her womb for 15 days

इंटरनेट डेस्क। भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने शानदार अभिनय से अपनी विशेष पहचान बना ली है। ये अभिनेत्री बिग बॉस 2 से ज्यादा चर्चा में आईं थी। इस अभिनेत्री को प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़े हैं।

उन्होंने साल 2016 में अभिनेता अविनाश मिश्रा से विवाह किया था जो उनसे उम्र में काफी छोटे हैं। संभावना सेठ ने अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। ये अभिनेत्री 15 दिनों तक मरे हुए बच्चे को कोख में लेकर घूमती रही। 

संभावना ने इस संबंध में बताया कि उन्हें अपने मिसकैरेज के बारे में तीसरे महीने के स्कैन के दौरान खुलासा हुआ। स्कैन में पता चला कि उन्होंने 15 दिन पहले अपने बच्चे को खो दिया। बच्चे के खत्म होने के बारे में इससे पहले कोई जानकारी नहीं थी। संभावना ने डॉक्टर से दर्द होने की बात कही तो उन्होंने इसका कारण गठिया को बताया था। 

PC: m.bollywood.punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.