- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड कलाकार सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान सुर्खियों में बना रहा था । अब देश के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स तैमूर के लिए एक अभिनेत्री की ओर से विवाह का प्रस्ताव आया है। तैमूर के लिए ये प्रस्ताव दिलबर गर्ल नोरा फतेही ने बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को दिया है।
नोरा फतेही ने करीना कपूर के सामने इच्छा जताई है कि जब तैमूर बड़ा हो जाएगा तो वह उनसे शादी करना चाहेंगी। बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही करीना कपूर खान के चैट शो व्हाट वीमेन वॉन्ट में इस प्रकार का प्रस्ताव दिया है। इस शो के दौरान नोरा फतेही ने कहा कि तैमूर के बड़े होने पर उससे विवाह करना चाहेंगी।
हालांकि बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपने बेटे के लिए इस प्रकार की बात सुनकर हैरान रह गई और हंसने लगी। इसके बाद बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री करीना ने नोरा फतेही से कहा कि अभी तैमूर चार वर्ष का है, उसे बड़ा होने में बहुत लंबा समय लगेगा। इस पर अभिनेत्री नोरा ने कहा कि मैं इंतजार करूंगी।