- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष है। आज ही दिन दोनों ने आपस में विवाह किया था।
बॉलीवुड की शानदार जोड़ी में से एक अजय देवगन-काजोल आज ही के दिन यानी 24 फरवरी, 1999 को आपस में विवाह बंधन में बंधे थे। आज हम बताने जा रहे हैं किस प्रकार दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
दोनों की पहली मुलाकात फिल्म हलचल की शूटिंग के दौरान हुई थी। साल 1995 में आई इस फिल्म के सेट पर पहली बार मिलने के बाद दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
लगभग पांच वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने वर्ष 1999 में आपस में विवाह किया। दोनों के विवाह को आज 22 साल पूरे हो चुके हैं। अजय देवगन और काजोल दोनों एक साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।