अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को अब लग रहा है इस बात का डर, नेतन्याहू से बोल दी है ये बात

Hanuman | Tuesday, 09 Jun 2026 02:47:28 PM
US President Donald Trump is now beginning to fear this

इंटरनेट डेस्क। ईरान और इजराइल के बीच एक-दूसरे पर हमले शुरू होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब एक डर सताने लगा है। अब उन्हें डर है कि अगर जंग बढ़ी तो अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौता खतरे में पड़ सकता है।

इसी को देखते हुए अब उन्होंने इजराइली पीएम नेतन्याहू को ईरान पर बड़े हमले न करने की सलाह दी है। ईरान और इजराइल के बीच बढ़े तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन कर कहा कि बीबी, संभलकर चलो, नहीं तो बहुत जल्द तुम अकेले पड़ जाओगे।

उन्हें चिंता है कि इजराइल के हमले अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को पटरी से उतार सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि दोनों देशों के बीच समझौते की संभावना अभी भी बनी हुई है। उन्होंने अब इजराइली पीएम नेतन्याहू पर तेहरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान न चलाने का दबाव बनाया है। 

PC:  ddnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.