- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवड कलाकार वरुण धवन और अभिनेत्री कृति सैनन की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर धूम मचाती नजर आने वाली है। फिल्म दिलवाले में एक साथ कर चुकी ये बॉलीवुड जोड़ी अब फिल्म भेडिय़ा में दिखाई देने वाली है।
अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सैनन अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
धवन और कृति सैनन की इस हॉरर फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है। फिल्म का टीजर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
श्रद्धा कपूर ने इसके साथ ही कैप्शन भी लिखा है। इसमें उन्होंने कि स्त्री अपनी डरावनी दुनिया में स्वागत करती है, भेडिय़ा 14 अप्रैल 2022 में सिनेमा में रिलीज होगी।