इंटरनेट डेस्क। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता फरहान अख्तर स्टारर फिल्म द स्काई इज पिंक आज सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर सभी के बीच काफी उत्साह था और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, फैंस इसके लिए अपना प्यार खूब जता रहे हैं।
अमिताभ राजीव कहने पर जुडे़ थे राजनीति से, गांधी परिवार के थे वो तीसरे बेटे

प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और रोहित सराफ काफी समय से फिल्म द स्काई इज पिंक का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रियंका अब अमेरिका के बड़े-बड़े टॉक शोज में जाकर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इसके लिए प्रियंका की खूब तारीफ भी हो रही है। प्रियंका और फरहान की फिल्म को देखने के बाद सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस तक सभी इमोशनल हो गए थे।
टीवी के दर्शकों द्वारा सोशल मीडिया पर बिगबाॅस पर बैन लगाने की बात, प्रसार भारती कर सकता है बैन

आयशा चैधरी नाम की लड़की और उसके परिवार की ये कहानी बेहद खूबसूरत और इमोशनल और फैंस बता रहे हैं कि कैसे वो फिल्म को देखकर खूब रोए। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ जायरा वसीम, फरहान अख्तर, रोहित सराफ और बाकि सपोर्टिंग एक्टर्स के काम की खूब तारीफ भी हो रही है। डायरेक्टर शोनाली बोस को भी सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।