Health Tips: हफ्ते में सिर्फ इतने मिनट तेज चलने से कम हो सकता है डिप्रेशन का खतरा - अध्ययन

Samachar Jagat | Friday, 29 Apr 2022 12:56:09 PM
Walking briskly for just so many minutes a week can reduce the risk of depression - study

टहलना और व्यायाम करना हमेशा से सेहत के लिए फायदेमंद रहा है। हालांकि आज की लाइफस्टाइल में इन दोनों चीजों के लिए वक्त निकालना काफी मुश्किल हो गया है। आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सलाह है कि सभी को सप्ताह में कम से कम ढाई घंटे व्यायाम करना चाहिए। हालांकि, अब एक नए अध्ययन ने चौंकाने वाला दावा किया है।

दरअसल, यह दावा है कि अगर आप हफ्ते में सिर्फ 75 मिनट तेज रफ्तार से चलते हैं तो आप डिप्रेशन का शिकार होने से बच सकते हैं। जी हां, सामने आ रही एक रिपोर्ट के मुताबिक यूके की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में किए गए एक शोध के नतीजों में यह बात सामने आई है। जी हां और रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर आप WHO द्वारा बताए गए आधे समय से भी एक्सरसाइज करते हैं तो डिप्रेशन की संभावना 20 फीसदी होती है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हफ्ते में 150 मिनट एक्सरसाइज जरूरी है।
 
वहीं कैम्ब्रिज के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर आप आधा समय भी व्यायाम के लिए दें तो यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। आपको बता दें कि व्यायाम से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का निर्माण होता है, जो एक फील-गुड हार्मोन है। जी हां और यह हमें खुशी का अहसास देता है और यह डिप्रेशन से पीड़ित लोगों की मदद कर सकता है। वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार व्यायाम से डिप्रेशन का सामना करने वाले लोगों की सोच भी बदल जाती है और इस वजह से वे फिर से सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय होने लगते हैं। आप सभी इस बात से वाकिफ ही होंगे कि डिप्रेशन का कारण नींद न आना, वजन बढ़ना, आंखों का कमजोर होना, थकान, काम में रुचि की कमी जैसी समस्याएं हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.