लंदन में 12 फिल्मों का निर्माण करेगा यशी फिल्मस

Samachar Jagat | Saturday, 25 Dec 2021 01:57:37 PM
Yashi Films to produce 12 films in London

मुंबई। यशी फिल्मस के बैनर तले 12 भोजपुरी फिल्मों का निर्माण लंदन में किया जायेगा।

निर्माता अभय सिन्हा की कंपनी यशी फिल्म्स जल्द ही लंदन में 12 फिल्मों का निर्माण करने जा रही है।अभय सिन्हा की इन फिल्मों में पावर स्टार पवन सिह, प्रदीप पांडेय चिटू और काजल राघवानी के साथ कई अन्य कलाकार होंगे।

अभय सिन्हा ने बताया कि पवन सिह की तीन, प्रदीप पांडेय चिटू की तीन, रितेश पांडेय की दो, अरविद अकेला कल्लू की दो फिल्में होंगी।

उन्होंने बताया कि कई सारे वीडियो अल्बम की भी शूटिग लंदन में होंगी, जिसमें भोजपुरी के कई दिग्गज गायक कलाकार जाएंगे। इन 12 फिल्मों की शूटिग के लिए निर्देशक रजनीश मिश्रा, प्रेमांशु सिह, अनंजय रघुराज, संतोष मिश्रा, इश्तियाक शेख बंटी, विष्णु शंकर बेलु जैसे निर्देशकों के साथ डीओपी प्रमोद पांडेय, वासु, महेश वेंकट लंदन जा रहे हैं।

अभय सिन्हा ने बताया कि काजल राघवानी, स्मृति सिन्हा, अनारा गुप्ता, प्रियंका रेवड़ी, हर्षिका पुनिचा, सहर अफ्शा, पिरान्हा रेवाड़ी और पूजा चौरसिया समेत अन्य कई अभिनेत्रियां भी लंदन जा रही हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.