- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मां बन गई है। उन्होंने आज बेटी को जन्मदिन दिया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी एक ड्रेस को लेकर भी चर्चा में हैं। वह अपने पति विराट कोहली के साथ चेकउप के लिए जाते समय ब्लैक कलर की मैटरनिटी ड्रेस में नजर आई थी। इस ड्रेस के माध्यम से ही अनुष्का ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
विराट कोहली की पत्नी ने ये ड्रेस हूडि के तौर पर पहनी हुई है। अनुष्का शर्मा ने अपने ऑउटफिट को मैच करते हुए व्हाइट स्नीकर भी पहने हैं। इस ड्रेस की कीमत के बारे में जानकर एक बार तो आप हैरान ही रह जाएंगे। खबरों के अनुसार, इस ड्रेस की कीमत 26,636 रुपए बताई जा रही है। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा लम्बे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई है। उनकी अन्तिम फिल्म जीरो हैं। जिसमें वह शाहरुख खान के साथ दिखाई दी थी।