इंटरनेट डेस्क। दुनियाभर में इस समय कोरोना को दूर भगाने के लिए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। भारत में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। भारत द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन भारत में तो प्रयोग में लाई ही जा रही है। वहीं मालदीव बुधवार को पहला ऐसा देश बन गया जिसने भारत द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन की डोज को अपने देश में अपनाया है। मालदीव में जैसे ही 10 लाख डोज वैक्सीन के पहुंचे तो मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारत सरकार व भारत के लोगों का इस सर्वाधिक उदार उपहार के लिए धन्यवाद भेजा।

बुधवार को एयर इंडिया की एक विशेष फ्लाइट से 10 लाख डोज कोविशील्ड के मालदीव भिजवाए गए। राजधानी माले स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वैक्सीन ग्रहण करने के लिए एक छोटा सा कार्यक्रम भी रखा गया। जिसमें मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने ये वैक्सीन को प्राप्त किया।
शाहिद ने कहा कि भारत की ओर से मालदीव की सहायता के लिए हर तरह से कदम लगतार उठाए जाते रहे हैं। कोविड-19 जैसे संकटकाल में भी भारत जैसे देश ने मालदीव जैसे छोटे देश की हर संभव मदद की है।