हॉस्टन। अमेरिका के टेक्सास में सैन एंटोनियो के पुलिस मुख्यालय के बाहर रविवार को एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी गई। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पुलिसकर्मी बेंजामिन मारकोनी (50) को उस समय गोली मारी गई जब वह रविवार सुबह अपनी कार में बैठ गए थे कि तभी पीछे आकर रूकी एक कार से उतरे शख्स ने उनके सिर पर गोली मार दी।
संदिग्ध यहीं नहीं रूका उसने मारकोनी को एक और गोली मार दी। सैन एंटोनियो पुलिस प्रमुख विलियम मैकमानस ने प्रेस कॉंफ्रेंस में कहा कि गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
मैकमानस ने कहा, यह एक भयावह सपने की तरह है। यह हमेशा से बहुत मुश्किल रहा है, देशभर में पुलिस को निशाना बनाया जा रहा है।