11 Soldiers Killed : इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के हमले में मिस्र के 11 सैनिकों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 09 May 2022 09:16:09 AM
11 Soldiers Killed : 11 Egyptian soldiers killed in attack by Islamic State militants

काहिरा |  मिस्र में इस्लामिक स्टेट से संबद्ध एक गुट के आतंकवादियों के हमले में कम से कम 11 सैनिक मारे गए। मिस्र की सेना ने यह जानकारी दी। इन आतंकवादियों ने स्वेज़ नहर के पूर्व में पानी निकालने के एक संयंत्र की सुरक्षा में तैनात सैनिकों को निशाना बनाते हुए हमला किया था। सेना ने बताया कि शनिवार को हुए इस हमले में कम से कम पांच सैनिक घायल हो गए हैं। हमले में मारे गए सैनिकों का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

आतंकवादी संगठन ने एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली। हालांकि, बयान की सत्यता के बारे में स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। इस बयान को उसकी समाचार समिति 'अमाक’ के जरिए जारी किया गया। सेना ने बताया कि यह हमला इस्माइलिया प्रांत के कंतारा कस्बे में हुआ, यह स्थान स्वेज़ नहर के पूर्व में है। उन्होंने संयंत्र की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया और फरार हो गए। उनकी उत्तरी सिनाई प्रायद्बीप के सुदूर इलाके में तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि मिस्र में 2013 में सेना ने निर्वाचित राष्ट्रपति को सत्ता से बेदखल कर दिया था, जिसके बाद से सिनाई में इस्लामिक स्टेट के आतंकवदियों ने हमले तेज कर दिए हैं। आतंकवादी मुख्य रूप से सैनिकों और ईसाई समुदाय के लोग को निशाना बनाते हैं।  काहिरा, नौ मई (एपी) मिस्र में इस्लामिक स्टेट से संबद्ध एक गुट के आतंकवादियों के हमले में कम से कम 11 सैनिक मारे गए। मिस्र की सेना ने यह जानकारी दी।

इन आतंकवादियों ने स्वेज़ नहर के पूर्व में पानी निकालने के एक संयंत्र की सुरक्षा में तैनात सैनिकों को निशाना बनाते हुए हमला किया था। सेना ने बताया कि शनिवार को हुए इस हमले में कम से कम पांच सैनिक घायल हो गए हैं। हमले में मारे गए सैनिकों का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। आतंकवादी संगठन ने एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली। हालांकि, बयान की सत्यता के बारे में स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। इस बयान को उसकी समाचार समिति 'अमाक’ के जरिए जारी किया गया।

सेना ने बताया कि यह हमला इस्माइलिया प्रांत के कंतारा कस्बे में हुआ, यह स्थान स्वेज़ नहर के पूर्व में है। उन्होंने संयंत्र की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया और फरार हो गए। उनकी उत्तरी सिनाई प्रायद्बीप के सुदूर इलाके में तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि मिस्र में 2013 में सेना ने निर्वाचित राष्ट्रपति को सत्ता से बेदखल कर दिया था, जिसके बाद से सिनाई में इस्लामिक स्टेट के आतंकवदियों ने हमले तेज कर दिए हैं। आतंकवादी मुख्य रूप से सैनिकों और ईसाई समुदाय के लोग को निशाना बनाते हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.