Louisiana में नाइटक्लब में गोलीबारी में 12 लोग घायल

Samachar Jagat | Monday, 23 Jan 2023 09:56:29 AM
12 injured in Louisiana nightclub shooting

बैटन रग (अमेरिका) : लुइसियाना के बैटन रग में एक नाइटक्लब में रविवार देर रात हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जबकि बाकी की स्थिति स्थिर है। गोलीबारी के सिलसिले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पुलिस प्रवक्ता सर्जेंट अल जीन मैकनीले जूनियर ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना देर रात करीब डेढ़ बजे डायर बार एंड लाउंज में हुई। अभी गोलीबारी के कारणों, पीड़ितों या जांच के बारे में कोई अतिरिक्त सूचना उपलब्ध नहीं है। बैटन रग के मेयर शैरन वेस्टन ब्रूम ने गोलीबारी को ''हिसा का निदनीय कृत्य करार दिया, जिसके दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।’’

ब्रूम ने ट्वीट किया, ''हम तब तक अपना काम नहीं बंद करेंगे, जब तक हर कोई सुरक्षित महसूस नहीं करता और लोग अपने मतभेदों को दूर करने के लिए बंदूक उठाना नहीं छोड़ देते।’’
  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.