Afghanistan: मस्जिद में हुए बम हमले में जान गंवाने वालों की संख्या 21 हुई

Samachar Jagat | Thursday, 18 Aug 2022 01:34:37 PM
Afghanistan: Death toll in mosque bombing rises to 21

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि एक मस्जिद में हुए बम हमले में जान गंवाने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़ कर 21 हो गई। हमले में 33 अन्य लोग घायल हुए हैं।काबुल के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बुधवार को सुन्नी मस्जिद पर हुए बम हमले के बाद यह आंकड़े एसोसिएटिड प्रेस को दिए।अब तक हमले की जिम्मेदारी किसी भी गुट ने नहीं ली है। हालांकि इस तरह के हमलों के लिए देश में इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध गुटों को जिम्मेदार ठहराया जाता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.