Afghanistan Ramiz Alkabarov : संरा समन्वयक ने काबुल में मस्जिद पर हमले की निदा की

Samachar Jagat | Saturday, 30 Apr 2022 09:15:37 AM
Afghanistan Ramiz Alkabarov : UN coordinator condemns attack on mosque in Kabu

काबुल | अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक रमिज़ अलकबरोव ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित एक मस्जिद पर हुए घातक हमले की निदा की है। काबुल की एक मस्जिद में शुक्रवार को विस्फोट हुआ था। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार इस हमले में 10 लोग मारे गए और 15 घायल हो गए, जबकि मीडिया रिपोर्ट में लगभग 50 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गयी।
अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा, श्री अलकबरोव ने हमले की निदा करते हैं और पीड़ति परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

उन्होंने इस हमले को अफगानिस्तान के लोगों के लिए एक और दर्दनाक झटका बताया। मिशन की ओर से जारी बयान में कहा गया, श्री अलकबरोव सभी पक्षों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और मानवाधिकार कानून के तहत अपने दायित्वों का पूरी तरह से पालन करने की याद दिलाते हैं और अपराधों के लिए जवाबदेही की मांग करते हैं। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.