Afghanistan : काबुल में गुरुद्बारे के पास हुए दो विस्फोट

Samachar Jagat | Saturday, 18 Jun 2022 10:47:24 AM
Afghanistan : two explosions near gurdwara in kabul

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पुलिस जिला 4 में शनिवार को गुरुद्बारा कार्ते परवान पर भीषण हमला हुआ है। गुरुद्बारा के पास एक व्यस्त सड़क पर कम से कम दो विस्फोट हुए, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। भारत ने इस हमले पर गंभीर चिता का इजहार किया है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा,''हमने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे कार्ते परवान के पास एक बड़ा विस्फोट सुना। विस्फोट के बाद एक और विस्फोट हुआ जो पहले विस्फोट के लगभग आधे घंटे बाद हुआ। अब पूरी जगह को सील कर दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि विस्फोट के बाद आसमान में घने धुएं का एक गुब्बार उठा जिसके बाद दहशत फैल गई। घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसबीच नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा,''हम काबुल में एक पवित्र गुरुद्बारे पर हमले की खबरों से बहुत चितित हैं।’’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिदम बागची ने कहा,'' हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और आगे की घटनाओं के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.