- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर भारत को बड़ा झटका दिया है। वहीं अब भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ बहुत बड़ी डील करने की बात बोलकर उन्होंने दूसरा झटका दिया है। ट्रंप ने ब्रिक्स समूह व नई दिल्ली के साथ ‘भारी’ व्यापार घाटे का हवाला देकर भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस समय भारत के साथ बातचीत कर रहा है।
इसमें ब्रिक्स का मसला भी शामिल है। ब्रिक्स मूलत: अमेरिका विरोधी देशों का एक समूह है और इसका सदस्य भारत है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाने को लेकर कहा कि यह निर्णय आंशिक रूप से ‘ब्रिक्स’ के कारण लिया गया है। इसमें कुछ हद तक घाटे की भूमिका है।
वहीं ट्रंप ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान के तेल भंडार विकसित करने में मदद करने की तैयारी की है।
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी बोल दिया कि हो सकता है कि किसी दिन पाकिस्तान भारत को तेल बेचे। उन्होंने इस दौरान बताया कि बहुत बड़े तेल भंडार विकसित करने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान की मदद करने की डील की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि हमने अभी पाकिस्तान के साथ डील पूरी की है। जिसमें पाकिस्तान और अमेरिका तेल भंडार विकसित करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। इसके माध्यम से उन्होंने बताया कि हम एक तेल कंपनी का चुनाव करने की प्रक्रिया में है, जो इस साझेदारी की अगुवाई करेगी। कौन जानता है कि वह (पाकिस्तान) किसी दिन भारत को तेल बेचेगा।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें