America : मस्क के ट्वीटर खरीदने के बाद बाइडेन चितित

Samachar Jagat | Tuesday, 26 Apr 2022 09:45:24 AM
America : Biden worried after buying Musk's Twitter

वाशिगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  ट्वीटर  को लेकर काफी चितित हैं। यह जानकारी व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने दी। ट्वीटर ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि अरबपति व्यवसायी एलन मस्क ने  ट्वीटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने का सौदा किया है। जिसके बाद न्यूयॉर्क शेयर बजार से सोशल मीडिया दिग्गज हट जाएंगे और यह एक निजी कंपनी बन जाएगी।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव साकी ने कहा,''मैं इस विशिष्ट लेनदेन पर टिप्पणी नहीं करने जा रही हूं। मैं आपको बता सकती हूं कि ट्वीटर का मालिक चाहे कोई भी हो, राष्ट्रपति लंबे समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की शक्ति के बारे में चितित हैं।'' उन्होंने कहा कि श्री बाइडेन एकाधिकारी व्यापार विरोधी सुधारों के प्रबल समर्थक रहे हैं, जिन्हें बड़े मीडिया प्लेटफार्मों से अधिक पारदर्शिता की आवश्यकता होगी। उल्लेखनीय है कि श्री मस्क ने इससे पहले तीन अरब डॉलर में ट्वीटर में 9.1‘ हिस्सेदारी खरीदी थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.