America: कार्गो प्लेन हुआ क्रैश, सात की मौत, 11 घायल

Hanuman | Wednesday, 05 Nov 2025 12:07:47 PM
America: Cargo plane crashes, seven dead, 11 injured

इंटरनेट डेस्क। डोनाल्ड ट्रंप के देश अमेरिका में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। बुधवार को यहां के केंटकी राज्य के लुईविल में एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया है। हादसे में 7 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। वहीं कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं। फेडरल एविएशन अथॉरिटी (एफएए) ने इस संबंध में जानकारी दी है।

एफएए ने बताया कि यूपीएस कंपनी की फ्लाइट 2976 ने मोहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होनोलुलु (हवाई) के डेनियल इनौये इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। ये विमान हादसा बुधवार शाम करीब 5:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ।

खबरों के अनुसार, विमान में करीब 38,000 गैलन ईंधन (करीब डेढ़ लाख लीटर तेल) भरा हुआ था, जो धमाके के बाद आग की लपटों में बदल गया। पुलिस की ओर से एयरपोर्ट से आठ किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को घर के अंदर रहने की अपील की गई है। एयरपोर्ट को फिलहाल बंद करवा दिया गया है। इस हादसे के बाद यहां पर लोगों में दहशत पैदा हो गई है।

PC: navbharattimes



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.