America : लास वेगास के एक पत्रकार की चाकू मार कर हत्या : पुलिस

Samachar Jagat | Monday, 05 Sep 2022 09:31:33 AM
America: Las Vegas journalist stabbed to death: Police

लास वेगास(अमेरिका) : लास वेगास शहर के एक पत्रकार की उनके घर के बाहर चाकू मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले के आरोपी की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लास वेगास रिव्यू-जर्नल की खबर के मुताबिक, लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधिकारियों को 911 पर घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पत्रकार जेफ जर्मन को शनिवार सुबह लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर मृत स्थिति में पाया। उन पर चाकू से वार किये गये थे। पुलिस को संदेह है कि 69-वर्षीय जर्मन जेफ का किसी अन्य व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा था, जिस कारण उन्हें चाकू मारा गया। लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के प्रवक्ता कैप्टन डोरी कोरेन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ हमें कुछ सुराग मिले हैं। हम एक संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं, जो फरार है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.