America : अलबामा के चर्च में चली गोली, एक की मौत, दो घायल

Samachar Jagat | Friday, 17 Jun 2022 09:30:19 AM
America: One killed, two injured in Alabama church shooting

वाशिगटन : अमेरिकी राज्य अलबामा के बर्मिंघम शहर में गुरुवार रात को एक चर्च में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हो गए हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा है कि संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वेस्ताविया हिल्स पुलिस विभाग ने कहा कि उन्हें शाम के करीब साढ़े छह बजे (स्थानीय समयानुसार) सेंट स्टीफंस एपिस्कोपल चर्च में गोली चलने की सूचना मिली।

मीडिया से बात करते हुए वेस्ताविया हिल्स के पुलिस कप्तान शेन वेयर ने कहा कि इस घटना में कुल तीन लोगों को गोली लगी है, जिसमें एक पीड़ति की मौत हो गई और दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह फिलहाल यह नहीं बता पाए कि गोली किस मकसद के साथ चलाई गई होगी, हालांकि उन्होंने इतना जरूर बताया कि इससे लोगों को अब आगे कोई खतरा नहीं है। संदिग्ध को हिरासत में कैसे लिया गया, इस बारे में भी उन्होंने खुलकर बात नहीं की। उल्लेखनीय है कि चर्च ने अपनी वेबसाइट में पोस्ट किया था कि उनके यहां शाम के पांच से सात बजे तक एक पोटलक का आयोजन किया जा रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.