America : मैरीलैंड में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

Samachar Jagat | Friday, 10 Jun 2022 09:04:03 AM
America : Three killed in shooting in Maryland

स्मिथ्सबर्ग (अमेरिका) : अमेरिका के पश्चिमी मैरीलैंड के स्मिथ्सबर्ग में बृहस्पतिवार को एक संदिग्ध ने एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर गोलीबारी की, जिसमें तीन लगों की मौत हो गई। वहीं, संदिग्ध और राज्य का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वाशिगटन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्मिथ्सबर्ग में 'कोलंबिया मशीन इंक’ में तीन लोग मृत मिले। गोलीबारी के बाद संदिग्ध हमलावर एक वाहन पर सवार होकर मौके से भागने लगा, लेकिन मैरीलैंड पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, पुलिस और संदिग्ध के बीच गोलीबारी में संदिग्ध के साथ-साथ एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। दोनों का इलाज जारी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.