- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने यूरोपीय यूनियन (ईयू) को लेकर बड़ा कदम उठाया है। ट्रम्प ने अब स्कॉटलैंड में ईयू की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ हुई बैठक में समझौते का ऐलान किया है। यूरोपीय यूनियन के साथ हुए शुरुआती व्यापार समझौत के तहत अमेरिका की ओर से ईयू से आने वाले ज्यादातर सामानों पर 15 प्रतिशत का बेस टैरिफ लगाया जाएगा। इसमें कारें, दवाएं और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान शामिल हैं।
इसके तहत ईयू आगामी तीन सालों में अमेरिका से 750 बिलियन डॉलर यानी करीब 64 लाख करोड़ रुपए की एनर्जी खरीदेगा। वहीं ईयू की ओर से अमेरिका में 600 बिलियन डॉलर यानी 51 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।
ईयू की ओर से ये निवेश अमेरिका के फार्मा, ऑटो और डिफेंस सेक्टर में किया जाएगा। लेयेन ने इस समझौते को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की आरएयरक्राफ्ट, उनके पार्ट्स, सेमीकंडक्टर उपकरण, कुछ कृषि उत्पाद और जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ पूरी तरह खत्म करने का निर्णय लिया गया है।
PC: britannica
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें