पाकिस्तान , चीन में बने हथियार और बारुद बरामद

Samachar Jagat | Monday, 04 Apr 2022 12:02:07 PM
Arms and ammunition made in Pakistan, China recovered

जम्मू।  जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान और चीन में बने हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस ने पुंछ जिले में हवेली क्षेत्र के नूर कोटे गांव में संयुक्त तलाश अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। तलाश के दौरान दो एके-47 राइफल, दो एके-47 मैगजीन, एक .223 बोर की पाकिस्तान निर्मित एके शेप गन हैंडग्रिप, दो मैगजीन .233 एके शेप गन तथा चार चाइनीज पिस्तौल बरामद किये गये। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.