Northern Iraq में तुर्की के सैन्य अड्डा पर हमला

Samachar Jagat | Saturday, 23 Jul 2022 09:18:45 AM
Attack on Turkish military base in northern Iraq

बगदाद |  उत्तरी इराक के नीनवे प्रांत में तुर्की के सैन्य अड्डे  जलिकन  पर रॉकेट से हमला किया गया है।प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य अड्डा पर कम से कम तीन रॉकेट दागे गए हैं।इससे पहले तुर्की के सशस्त्र बलों ने बुधवार को इराकी कुर्दिस्तान में स्थित ज़ाखो के रिसॉर्ट शहर पर गोलाबारी की थी।

कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी द्बारा उपलब्ध कराए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, हमले में नौ लोग मारे गए और 33 अन्य घायल हो हुए हैं।उल्लेखनीय है कि तुर्की में प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कस पार्टी (पीकेके) को लेकर इराक और तुर्की के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। तुर्की सरकार पीकेके से लड़ रही है, जो 1980 के दशक की शुरुआत से ही तुर्की में कुर्द स्वायत्तता स्थापित करना चाहती है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.