Emergency खाद्य सहायता के लिए श्रीलंका की मदद करेगा ऑस्ट्रेलिया

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Jun 2022 10:34:37 AM
Australia to help Sri Lanka with emergency food aid

कोलंबो : ऑस्ट्रेलिया आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को आपातकालीन खाद्य सहायता के लिए 2.2 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर प्रदान करेगा ऑस्ट्रेलिया की गृह मंत्री क्लेयर ओ’नील की श्रीलंका यात्रा के दौरान सोमवार को इस बात की जानकारी दी गई। ओ’नील ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिघे से भी मुलाकात की।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ''हम श्रीलंका में 30 लाख लोगों की दैनिक पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के वास्ते आपातकालीन खाद्य सहायता के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम को तत्काल 2.2 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देंगे। ऑस्ट्रेलिया 2022-23 में विकास कार्यों के लिए भी श्रीलंका को 2.3 करोड़ डॉलर प्रदान करेगा।’’ विज्ञप्ति में कहा गया कि यह स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक सुधार में सहयोग करेगा। इसमें महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर खासतौर पर जोर दिया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया, ''ये योगदान हाल में श्रीलंका के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों को दिए गए 50 लाख डॉलर के अतिरिक्त है।’’
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.