Bamako : पश्चिमी माली में रेड क्रॉस सोसाइटी के दो कर्मचारियों की हत्या

Samachar Jagat | Friday, 03 Jun 2022 10:17:10 AM
Bamako : Two Red Cross Society employees murdered in western Mali

बमाको : पश्चिमी माली के कायेस क्षेत्र में एक हमले में रेड क्रॉस के दो कर्मचारी मारे गए हैं। यह जानकारी इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (आईएफसीआर) ने ने दी है। सोसाइटी ने कहा कि हमले के समय ये दोनों कार्यकताã एक फील्ड विजिट से लौट रहे थे। सोसाइटी ने एक बयान में कहा, इंटरनेशनल रेड क्रॉस एवं रेड क्रिसेंट मूवमेंट दो रेड क्रॉस सहायता कर्मियों की हत्या मौतों से हैरान और दुखी है, जो कल माली के कायेस क्षेत्र में सशस्त्र लोगों के हमले के दौरान मारे गए थे।

सोसाइटी ने कहा कि ये दोनों कार्यकताã हमला के समय कायेस के मालियान शहर लौट रहे थे। इसी दौरान इनकी कार पर हमला किया गया। इस हमले में दोनों कार्यकताã गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि अन्य दो कर्मचारी बच निकलने में कामयाब हो गए। सोसाइटी ने कहा, इंटरनेशनल रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट मूवमेंट साहेल क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर रूप से चितित है। इससे रेड क्रॉस टीमों के लिए कमजोर समुदायों को सहायता प्रदान करना कठिन हो गया है। सोसाइटी के मुताबिक मृतक कर्मियों में से एक नीदरलैंड रेड क्रॉस का कर्मचारी था, जबकि अन्य एक माली में रेड क्रॉस सोसायटी का कर्मचारी था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.