Bangladesh-Flood : बंगलादेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 68

Samachar Jagat | Friday, 24 Jun 2022 10:39:11 AM
Bangladesh-Flood : Flood death toll in Bangladesh 68

ढाका : बंगलादेश के कई हिस्सों में आई बाढè की वजह से अब तक कुल 68 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के तहत देश के स्वास्थ्य आपात संचालन केंद्र और नियंत्रण कक्ष की एक रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी।

प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि इस साल 17 मई से 23 जून तक अधिकतर लोगों की मौत डूबने से हुई है, जबकि कुछ लोग सांप के काटने और बिजली की चपेट में आने से मारे गए हैं। गुरुवार सुबह तक बीते 24 घंटे में 24 मौतें और संक्रमण के 645 मामले दर्ज किये गये हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.