Beijing : अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सामान लेकर पहुंचा चीनी अंतरिक्ष यान

Samachar Jagat | Tuesday, 10 May 2022 05:18:13 PM
 Beijing : Chinese spacecraft arrived with luggage for astronauts


बीजिग: चीन का एक मालवाहक अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सामान लेकर मंगलवार को निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। अगले माह तीन नए अंतरिक्ष यात्री इस स्टेशन में आने वाले हैं। चीन के हैनान प्रांत में स्थित वेनचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से तियानझोउ-4 नामक अंतरिक्ष यान को लांग मार्च-7वाई5 रॉकेट के जरिए तड़के एक बजकर 56 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया।

चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह अंतरिक्ष यान करीब सात घंटे के बाद अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया। इस मालवाहक अंतरिक्ष यान से चीन के तीन यात्रियों के अंतरिक्ष में छह महीने रुकने के लिए सामान, अनुसंधान उपकरण और अन्य कलपुर्जे भेजे गए हैं। इसकी मदद से चीनी अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन के मरम्मत कार्य को भी अंजाम दे सकेंगे।

चीन ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत 2003 में अपने पहले अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजा था। पूर्व सोवियत संघ और अमेरिका के बाद अपने संसाधनों का उपयोग कर ऐसा करने वाला चीन दुनिया का तीसरा देश बन गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.