रणनीतिक पेट्रोलियम रिज़र्व से प्रति दिन 10 लाख बैरल तक तेल छोड़ने का आदेश दे सकते हैं : US President Joe Biden

Samachar Jagat | Thursday, 31 Mar 2022 11:12:30 AM
Biden may order release of up to 1 million barrels per day from Strategic Petroleum Reserves

वाशिगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बढ़ती ऊर्ज़ा कीमतों को नियंत्रित करने के लिए देश के रणनीतिक पेट्रोलियम रिज़र्व से प्रति दिन 10 लाख बैरल तक तेल छोड़ने का आदेश देने की तैयारी कर रहे हैं। मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने यह सूचना दी। ये कीमतें अमेरिका और उसके सहयोगियों के यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस पर कठोर प्रतिबंध लगाने के बाद बढ़ी हैं।

व्हाइट हाउस का कहना है कि बाइडन गैस की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए अपने प्रशासन की योजनाओं पर एक बयान देंगे। इस दौरान ही बृहस्पतिवार को इस संबंध में घोषणा की जा सकती है। नाम उजागर ना करने की शर्त पर उस व्यक्ति ने बताया कि कितने समय तक यह सेवा जारी रहेगी यह अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन यह कई महीनों तक चल सकती है।गौरतलब है कि बुधवार को कच्चे तेल की कीमत लगभग 105 डॉलर प्रति बैरल थी, जो एक साल पहले लगभग 60 डॉलर प्रति बैरल थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.