Britain की महारानी बनीं कैमिला, लेकिन कोई अधिकार नहीं मिला

Samachar Jagat | Friday, 09 Sep 2022 10:18:21 AM
Camilla became Queen of Britain, but got no rights

लंदन : ब्रिटेन सात दशक से भी ज्यादा समय के बाद अब एक नयी महिला को 'महारानी’ कह कर बुलाएगा। चाल्र्स की पत्नी डचेज ऑफ कॉर्नवेल कैमिला अब 'क्वीन कंसोर्ट’ की उपाधि से संबोधित की जाएंगी। वर्षों के तर्क-वितर्क के बाद महारानी एलिजाबेथ द्बितीय के कारण यह उपाधि तय हुई, वह भी उन्हीं दिनों तय कर ली गई थी जब कैमिला और चाल्र्स एक-दूसरे के करीब आ रहे थे और उनका विवाह नहीं हुआ था।

हालांकि, हमेशा से यह तय था कि 75 वर्षीय कैमिला इस उपाधि को ग्रहण करेंगी, कितु उन्हें यह उपाधि किसी संप्रभुता वाले अधिकार के बिना दी जाएगी। परंपरागत रूप से राजा की पत्नी 'रानी’ होती हैं, लेकिन चाल्र्स के राजा बनने पर कैमिला की उपाधि क्या होगी यह वर्षों से बड़ा ही उलझा हुआ प्रश्न रहा। चाल्र्स की पूर्व पत्नी प्रिंसेस डायना की कार दुर्घटना में 1997 में हुई मौत के बाद लोगों के दिलों में बसा दुख और कैमिला के चाल्र्स की दूसरी पत्नी होने के कारण राजशाही में उनका ओहदा हमेशा से संवेदनशील मुद्दा रहा है।

राजमहल के अधिकारियों ने वर्षों तक कहा कि चाल्र्स के राजा बनने पर कैमिला को संभवत: परंपरागत 'क्वीन कंसोर्ट’ की जगह 'प्रिंसेस कंसोर्ट’ की उपाधि दी जाएगी। शाही अधिकारियों की मानें तो हालांकि, ब्रिटेन की राजशाही के इतिहास में 'प्रिंसेस कंसोर्ट’ की उपाधि का कोई उदाहरण नहीं है। इससे मिलती-जुलती उपाधि 'प्रिंस कंसोर्ट’ सिर्फ एक बार महारानी विक्टोरिया के पति एल्बर्ट के लिए इस्तेमाल की गई थी। लेकिन, जब महारानी एलिजाबेथ द्बितीय ने सार्वजनिक घोषणा की कि उनके पुत्र प्रिंस चाल्र्स के राजा बनने पर कैमिला को 'क्वीन कंसोर्ट’ की उपाधि दी जाएगी तो यह चर्चा भी समाप्त हो गई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.