China-Russia : चीन ने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्षविराम, शांति वार्ता का आह्वान किया

Samachar Jagat | Friday, 24 Feb 2023 09:34:30 AM
China-Russia : China calls for ceasefire, peace talks between Russia and Ukraine

बीजिंग : चीन ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने के लिए 12 सूत्री प्रस्ताव के तहत दोनों देशों के बीच संघर्षविराम एवं शांति वार्ता का आह्वान किया है। चीन के विदेश मंत्रालय द्बारा शुक्रवार सुबह जारी की गई योजना में रूस पर पश्चिमी देशों के लगाए प्रतिबंधों को समाप्त करने, आम नागरिकों की निकासी के लिए मानवीय गलियारों की स्थापना करने और अनाज निर्यात सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का भी आग्रह किया गया है।

चीन ने इस युद्ध में तटस्थ होने का दावा किया है, लेकिन रूस के साथ उसके संबंध गहरे हैं और उसने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आलोचना नहीं की है। इसके बजाय उसने पश्चिमी देशों पर संघर्ष के लिए उकसाने और यूक्रेन को रक्षात्मक हथियार प्रदान कर ''आग भड़काने’’ का आरोप लगाया है। शांति प्रस्ताव में सभी देशों की ''संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता की प्रभावी रूप से गारंटी’’ दिए जाने की आवश्यकता का भी जिक्र किया गया है। चीन ने ''शीतयुद्ध की मानसिकता’’ का अंत करने का भी आह्वान किया है। बीजिग ऐसे शब्दों का इस्तेमाल अन्य देशों में अमेरिकी हस्तक्षेप एवं आधिपत्य के लिए करता रहा है। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.