इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस अभी भी दुनिया के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। यह वायरस विश्व में अपना कहर बरपा रहा है। इसके कारण पिछले 24 घंटे में 13 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में विश्व में 6.72 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं। साथ ही इस वायरस ने 13,291 लोगों की जान ली है।

इस वायरस की चपेट में दुनियाभर के 7 करोड़, 90 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस के कारण विश्व में 17 लाख 37 हजार 518 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

हालांकि राहत की बात ये है कि विश्व में अब तक 5 करोड़ 56 लाख से अधिक लोग इस खतरनाक वायरस को शिकस्त दे चुके हैं। इस वारस का सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका में देखने को मिला है। यहां पर 18,909,870 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। जबकि 334,121 लोगों की मौत हो चुकी है।