- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा। इस वायरस की चपेट में अब तक दुनिया में 9.15 करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं। 19.61 लाख से अधिक लोगों ने इस वायरस के कारण अपनी जान भी गंवाई है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी हुए ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक नौ करोड़ 15 लाख 73 हजार 149 लोग इस बीमारी से पीडि़त हो चुके हैं। वहीं 19 लाख 61 हजार 987 लोगों की मौत का कारण ये वायरस बन चुका है।
दुनिया की महाशक्ति अमेरिका में भी कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2.28 करोड़ हो गई है। जबकि इस देश में 3.80 लाख से अधिक लोग इस वायरस के कारण दम तोड़ चुके हैं। वहीं भारत में कोरोना पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या एक करोड़ चार लाख 95 हजार से ज्यादा हो गई है। ब्राजील में 81.95 लाख से अधिक लोग कोरोना का शिकार हो चुके हैं।