Covid-19 China: चीन के झेजियांग प्रांत में कोरोना के आ रहे रोज 10 लाख केस, मौतों का आंकड़ा बढ़ा

Samachar Jagat | Monday, 26 Dec 2022 08:53:58 AM
Covid-19 China: 10 lakh cases of corona are coming daily in China's Zhejiang province, death toll increased

इंटरनेट डेस्क। कारोना का कहर चीन में तबाही ला रहा है। हालात यह है की चीन के झेजियांग में कोरोना से सबसे ज्यादा हाहाकार मचा हुआ है। जानकारी सामने आई है की  यहां रोजाना 10 लाख से ज्यादा केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को इलाज तक नहीं मिल रहा है लोग सड़कों पर ही मर रहे है।

इन सबके बीच संभावना जताई गई है कि जल्द ही यहां दोगुने मामले हो सकते हैं यानी के यहां पीक आ सकता है। सबसे बड़ी बात यह है की यहां इतने मरीजों के आने और मरने के बाद भी कोरोना से मौतों का रिकॉर्ड नहीं किया जा रहा  है। यहां रोजाना मौतों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

कोरोना का ऐसा डर है लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा पड़ा है। लोगों में दशहत का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोगों और एक्सपर्ट ने सटीक डेटा दिए जाने की मांग की है। इधर हालात यह है की मरने वाले लोगों की अंत्येष्टि नहीं हो पा रही है उनके परिवार के लोगों को आठ से दस दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.