Cuba: हवाना में हुए विस्फोट में मृतक संख्या बढ़कर 40 हुई

Samachar Jagat | Tuesday, 10 May 2022 11:37:44 AM
Cuba: Death toll in Havana blast rises to 40

हवाना |  क्यूबा की राजधानी हवाना में एक आलीशान होटल के मलबे से सोमवार को कुछ और शवों को निकाला गया और इसी के साथ होटल में हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई।
हवाना के 96 कमरों वाले पांच सितारा 'होटल साराटोगा’ में गत शुक्रवार को विस्फोट हुआ था। उन्नीसवीं सदी का यह होटल ओल्ड हवाना में स्थित है। विस्फोट के समय वहां मरम्मत का काम चल रहा था। होटल को मंगलवार को खोले जाने की योजना थी। होटल के आसपास की कई इमारतें भी विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय में अस्पताल सेवा प्रमुख डॉ. जुलियो गुएरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले कुछ घंटों में मलबे से और शवों को निकाला गया। गुएरा ने बताया कि विस्फोट में घायल हुए 18 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। श्वान दस्ता अब भी लापता लोगों की तलाश में जुटा है। गुएरा द्बारा ताजा जानकारी दिए जाने से पहले मृतक संख्या 35 थी और 20 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर थी। प्राधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.