Cuba ने अमेरिका से व्यापार प्रतिबंधों को हटाने का आग्रह किया

Samachar Jagat | Thursday, 20 Oct 2022 11:56:50 AM
Cuba urges US to lift trade sanctions

हवाना : क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिग्ज ने अमेरिकी सरकार से उनके देश के खिलाफ लगाए गए दशकों लम्बे व्यापार प्रतिबंधों को हटाने का आह्वान किया है। रोड्रिग्ज ने राजधानी हवाना में बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका के प्रतिबंधों के कारण अगस्त 2021 और फरवरी 2022 के बीच 3.806 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

यह आह्वान क्यूबा सरकार द्बारा संयुक्त राष्ट्र महासभा को एक वार्षिक मसौदा प्रस्ताव के प्रस्तुत करने से पहले आया है। महासभा में नवंबर की शुरुआत में मसौदा प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान होने वाला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के व्यापार प्रतिबंधों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में भोजन , दवाइयां , तकनीकी आदि तक क्यूबा की पहुंच को सीमित कर दिया है। उन्होंने कहा,'' क्यूबा के खिलाफ अमेरिका की नाकेबंदी के बिना दुनिया एक बेहतर जगह होगी।’’ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने लगातार 29 बार अमेरिका से क्यूबा के खिलाफ अपने प्रतिबंध को समाप्त करने का आग्रह करने वाले प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.