Dominican गणराज्य के राजदूत का हैती में अपहरण

Samachar Jagat | Wednesday, 04 May 2022 09:57:07 AM
Dominican Republic ambassador abducted in Haiti

सैंटो डोमिगो (डोमिनिकन रिपब्लिक) :  डोमिनीक गणराज्य के एक राजदूत को पड़ोसी देश हैती से प्रत्यक्ष तौर पर अगवा कर लिया गया है।
स्थानीय समाचारपत्र 'एल डिया’ ने मंगवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि सरकार ने सीमा पर सैन्यकर्मियों की संख्या बढ़ी दी है। अधिकारियों ने राजदूत को अगवा किए जाने के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। सरकार ने सप्ताहांत में एक बयान जारी करके कहा था कि हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में देश के राजदूत कार्लोस गुईलेन टाटिस को शुक्रवार को प्रत्यक्ष तौर पर अगवा कर लिया गया,उस वक्त वह सीमा क्रासिग की ओर बढ़ रहे थे।

राजनयिक फारुक मिगुएल कास्टिलो ने भी कहा कि टाटिस को हैती की राजधानी के क्रोइक्स-डेस-बुकेट्स जिले से शायद अगवा कर लिया गया है। यह स्थान मावोजो गुट का गढ़ है,जिसने अक्टूबर में अमेरिकी मिशनरी समूह के 17 लोगों को अगवा किया था और उनमें से अधिकतर को दिसंबर तक बंधक बनाए रखा था। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने हैती की पुलिस को राजदूत के टेलीफोन से जुड़े कुछ साक्ष्य पेश किए हैं, जो संकेत देते हैं कि उन्हें अगवा किया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.