Haiti की राजधानी में विरोधी गुटों के बीच हिसक झड़प में दर्जनों की मौत

Samachar Jagat | Wednesday, 13 Jul 2022 10:02:34 AM
Dozens killed in violent clashes between rival factions in Haiti's capital

पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती) : हैती की राजधानी में दो गुटों के बीच चार दिन तक चली एक हिसक झड़प के दौरान, दर्जनों लोगों की जान चली गई। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। देश में बढ़ रही हिसा की घटनाओं का यह ताजा उदाहरण है।

पोर्ट ऑ प्रिंस के सिटी सोलेल जिले के उप महापौर ज्यां हिस्लेन फ्रेडरिक ने कहा कि दो विरोधी गिरोहों के सदस्यों के बीच शुक्रवार को झड़प प्रारंभ हुई जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज्यादा घायल हो चुके हैं। राष्ट्रपति जोवेनेल मोसे की हत्या की पहली बरसी के एक दिन बाद हिसा शुरू हुई। मोसे की हत्या के बाद से हैती में हिसक झड़प की घटनाएं बढ़ गई हैं और सरकार इन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग कर रही है।

सहायता समूह 'डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ ने कहा कि सिटी सोलेल में हजारों लोग फंसे हैं जिनके पास भोजन, पानी और चिकित्सा उपलब्ध नहीं है। संगठन ने सहायता के लिए अन्य समूहों का भी आह्वान किया है और एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसके तीन सदस्य सिटी सोलेल के ब्रुकलिन क्षेत्र में घायलों का इलाज कर रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि 'जी-9’ और 'जी-पेप’ नामक विरोधी गिरोहों के बीच झड़प हुई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.