Earthquake : काठमांडू में भूकंप, पर जानमाल का कोई नुकसान नहीं

Samachar Jagat | Saturday, 11 Jun 2022 11:25:45 AM
Earthquake : Earthquake in Kathmandu, but no loss of life and property

काठमांडू : नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुक्रवार देर रात 4.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई लोग नींद से जगकर घर से बाहर निकलने पर विवश हो गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके शनिवार देर रात दो बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र भक्तपुर जिले में था। यह स्थान काठमांडू से 15 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक, काठमांडू घाटी और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन इस दौरान जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.