East Timor को अगले साल आसियान का सदस्य बनने की उम्मीद

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Jul 2022 04:52:26 PM
East Timor expected to become a member of ASEAN next year

बोगोर : पूर्वी तिमोर के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता मंगलवार को अपने इंडोनेशियाई समकक्ष जोको विडोडो से मिले। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल उनका देश दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन 'आसियान’ का सदस्य बन जाएगा। विडोडो के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में होर्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने पूर्वी तिमोर को संगठन की सदस्यता दिलाने के लिए सभी अर्हताएं पूरी कर दी हैं।

होर्ता ने कहा कि उनके देश को उम्मीद है कि विडोडो अगले साल संगठन के अध्यक्ष होने के नाते पूर्वी तिमोर को आसियान का 11वां सदस्य बनाने में अपना अधिकतम योगदान देंगे। उन्होंने कहा, ''मैं आभारी हूं कि इंडोनेशिया तिमोर को आसियान का सदस्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें उम्मीद है कि इंडोनेशिया की अध्यक्षता के दौरान हम आसियान में शामिल होंगे और इसका बहुत ही सांकेतिक महत्व है।’’ रामोस होर्ता पूर्व स्वतंत्रता सेनानी और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता हैं। उन्होंने इंडोनेशिया से आजादी की 2०वीं सालगिरह पर 20 मई को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इंडोनेशिया ने वर्ष 1975 में पुर्तगाल के उपनिवेश रहे पूर्वी तिमोर पर कब्जा किया था 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.