युगांडा में इबोला से 44 लोगों की मौत : WHO

Samachar Jagat | Thursday, 20 Oct 2022 09:26:52 AM
Ebola kills 44 in Uganda: WHO

कंपाला : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ट्रेडोस एडनॉम घेब्रेयसस ने बुधवार को कहा कि पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा में इबोला के प्रकोप से 44 लोगों की मौत हुई है। टेड्रोस ने आज यहां संवादादाता सम्मेलन में कहा, ''कुल मिलाकर अब तक 60 पुष्टि हुई है तथा 44 मौतों के साथ 20 संभावित मामले हैं तथा 25 लोग ठीक हुए हैं। हम चितित हैं कि प्रभावित समुदायों में इसके फैलने और संपर्क अधिक विस्तार हो सकता है।’’ उन्होंने कहा कि सितंबर के आखिर में युगांडा के अधिकारियों ने संक्रमण से 21 लोगों की मौत की सूचना दी थी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2००० में संक्रमण के सबसे अधिक 425 मामलों का पता चला था और 224 लोगों की मौत हुई थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.