Ecuador: लाटाकुंगा जेल में हिसक झड़प में 15 कैदियों की मौत, 20 अन्य घायल

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Oct 2022 09:51:13 AM
Ecuador: 15 inmates killed, 20 others injured in violent clash at Latakunga prison

क्विटो (इक्वाडोर) | मध्य इक्वाडोर में स्थित लाटाकुंगा जेल में सोमवार को कैदियों के बीच हुई हिसक झड़प में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने इसे मादक तस्कर के स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय गिरोहों की झड़प बताया है। इक्वाडोर की राष्ट्रीय सुधार-गृह सेवा ने मृतक संख्या की पुष्टि की है। लाटाकुंगा जेल क्विटो से 50 मील (80 किलोमीटर) दक्षिण में स्थित है। हालांकि, कारागार में तलाश अभियान अब भी जारी है।

घटना के वीडियो में कैदियों के चीखने और गोलियों की आवाजें सुनी जा सकती हैं। सुधार-गृह सेवा के अनुसार, पिछले साल इक्वाडोर की जेलों में करीब 316 कैदी मारे गए थे। इस साल अब तक 90 की मौत हो चुकी है। सबसे भयावह हिसा पिछले साल सितंबर में ग्वायाकिल के लिटोरल जेल में हुई थी, जिसमें 125 कैदी मारे गए थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.