Egyptian Priest Murder : मिस्र में एक पादरी की चाकू मारकर हत्या

Samachar Jagat | Friday, 08 Apr 2022 10:43:50 AM
Egyptian Priest Murder : A priest was stabbed to death in Egypt

काहिरा : मिस्र के गृह मंत्रालय ने बताया कि अलेक्जेंड्रिया में लोकप्रिय समुद्र की तटीय सैरगाह पर एक व्यक्ति ने एक कॉप्टिक पादरी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मंत्रालय ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम की है।

चाकू के वार से बुरी तरह घायल पादरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पादरी की पहचान अलेक्जेंड्रिया के कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स पैट्रिक आर्सेनियस वादिद (56) के तौर पर हुई है। मिस्र की अधिकांश आबादी मुस्लिम है। यहां ईसाई आबादी 10 प्रतिशत से अधिक है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.